धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 23 मई 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
22 May 2017 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 23 मई 2017) का राशिफल
x
आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में नकारात्‍मक विचारों के प्रभाव से बचें। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं।
मिथुन राशि
के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। किसी मित्र के सहयाेग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज
वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भौतिक सुखों का विस्तार होगा।

वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। वस्‍त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
Next Story