लाइफ स्टाइल

एक्टर ऋषि कपूर के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये आरोप

Kamlesh Kapar
2 Jun 2017 11:50 AM GMT
एक्टर ऋषि कपूर के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये आरोप
x
FIR lodged against actor Rishi Kapoor
मुंबई : एक्टर ऋषि कपूर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बृहनमुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा अनुमति से अधिक पेड़ काटे जाने के आरोप में खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

बता दे, कि इससे पहले भी BMC ने ऋषि कपूर को कारण बताओ नोटिस दिया था और उनका कहना था कि वो इस मामले में उनके द्वारा दी गई सफाई से संतुष्ट नहीं हैं। वही ऋषि कपूर के साथ उनके द्वारा अपॉइंट किए गए कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ भी महाराष्ट्र प्रोटेक्शन एंड प्रिजरवेशन अॉफ ट्री एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

इस पर ऋषि कपूर ने अपने आपको निर्दोष बताते हुए इसे पड़ोसियों की जलन और प्रताड़ना स्वरुप की गई कार्यवाही बताया है। बीएमसी ने ये नोटिस उनके पाली हिल स्थित कृष्णा राज बंगले में बरगद के पेड़ की अनुमति से अधिक शाखाएं काटने के लिए जारी किया था। ऋषि कपूर को पेड़ की केवल 6 शाखाएं छांटने की अनुमति दी थी।

लेकिन जब अधिकारियों ने जाकर निरीक्षण किया तो देखा कि पेड़ को लगभग पूरा ही काट दिया गया था। पड़ोसियों की शिकायत के बाद बीएमसी ने उनके घर जाकर जांच की थी। कपूर को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
Next Story