- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
x
सोना चांदी के आज के भाव
स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट और विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 235 रुपए की गिरावट के साथ 28,915 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गयी। हालांकि, चांदी की मांग बने रहने से इसका दाम 315 रुपए की तेजी के साथ 39,815 रुपए प्रति किग्रा हो गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख के साथ साथ स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने से मुख्यत: सोने की कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने की कीमत 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,260.10 डॉलर प्रति औंस रह गई।
राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 235 .. 235 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 28,915 रुपए और 28,865 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। कल के कारोबार में सोने में 50 रुपए की तेजी आई थी।
हालांकि, गिन्नी की कीमत 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत रही। दूसरी ओर चांदी तैयार की कीमत 315 रुपए की तेजी के साथ 39,815 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 700 रुपए बढ़कर 40,000 रुपए प्रति किलो हो गई। चांदी सिक्का (लिवाल) 71,000 रुपए और (बिकवाल) 72,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर स्थिर रहा।
आपको बता दें कि बीते दिन भी विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के बावजूद स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की छिटपुट लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 50 रुपए बढ़कर 29,150 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माता कंपनियों की उठान बढ़ने से चांदी 300 रुपए बढ़कर 39,500 रुपए प्रति किलो पर पर पहुंच गई। बाजार सूत्रों ने सोना कीमतों में तेजी आने का श्रेय घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मामूली लिवाली को दिया लेकिन विदेशों में कमजोरी के रुख ने लाभ पर कुछ अंकुश लगा दिया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने की कीमत 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,254.70 डॉलर प्रति औंस रह गई। राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 50 .. 50 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 29,150 रुपए और 29,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। शनिवार को हुए कारोबार में सोने में 100रुपए की गिरावट आई थी।
हालांकि, गिन्नी 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत रही। सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत 300 रुपए की तेजी के साथ 39,500 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 165 रुपए की तेजी के साथ 39,300 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। चांदी सिक्का (लिवाल) 71,000 रुपए और (बिकवाल) 72,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर स्थिर रहा।
शिव कुमार मिश्र
Next Story