Archived

मुस्लिम महिलाओं के लिए ये 'ईद' है कुछ खास, जाने कैसे

Special Coverage news
6 July 2016 1:30 PM GMT
मुस्लिम महिलाओं के लिए ये ईद है कुछ खास, जाने कैसे
x
लखनऊ: इस बार मनाई जाने वाली ईद कुछ अलग होने जा रहा है। ऐसा पहली बार होने जा रहा कि ईदगाह ऐशबाग में महिलाएं ईद उल फितर पर नमाज़ अता कर सकेंगी। इसके मद्देनजर ईदगाह में विशेष इंतज़ाम भी किये गए हैं।

ऐसा पहली बार है कि महिला नमाज़ियों के लिए एक अलग हाल की व्यवस्था की जा रही है। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि ईदगाह में महिलाओं के लिए अलग से तैयाब हाल में व्यवस्था की गयी।

यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जो महिलाएं नमाज़ अता करने आ रही हैं, उन्हें किसी प्रकार की भीड़ में फसने की शिकायत न हो। लगभग 500 महिलाओं के लिए इंतेज़ाम किये गए हैं। ईदगाह के मौलवियों के इस निर्णय का महिला कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह विकास का उदाहरण है। इसलिए कभी नहीं से देर भली है।

ऑल इंडिया मुस्लिम वूमेन पर्सनल लॉ की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने कहा कि इससे महिलाएं भी भारी संख्या में नमाज़ अता कर पाएंगी और साथ ही ईद की नमाज़ का ख़ास हिस्सा खुत्बा भी अदा कर पाएंगी।

शिया मौलवी मौलाना अब्बास तसूफ ने भी इस कदम की सरहाना करते हुए कहा कि इस्लाम में महिलाओं को भी बराबर का अधिकार है। इसलिए सबको महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। यह एक अच्छा कदम है और सभी को आगे आकर इसको प्रोत्साहन देना चाहिए।
Next Story