लाइफ स्टाइल

प्रियंका चोपड़ा बनीं दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला, एंजेलिना जोली- एमा वॉटसन को पछाड़ा

Arun Mishra
3 April 2017 8:39 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा बनीं दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला, एंजेलिना जोली- एमा वॉटसन को पछाड़ा
x
Photo Credit : www.hawtcelebs.com
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एंजेलिना जोली, एमा वॉटसन, ब्लेक लाइवली और मिशेल ओबामा जैसी प्रसिद्ध हस्तियों को पीछे छोड़कर ये ख़िताब जीता है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को बजनेट वेबसाइट ने एक पोल में दूसरी सबसे आकर्षक महिला के तौर पर चुना है। प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी शेयर की और मैगजीन का आभार व्यक्त किया। इस पोल के आधार पर बेओंस को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चुना है।


प्रियंका पिछले काफी वक्त से अमेरिका में हैं टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के तीन पार्ट में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' से ड्वायन जॉनसन के साथ डेब्यू किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का निगेटिव रोल है। सूची में 'वंडर वुमन'की स्टार गैल गैडोट, ओपरा विनफ्रे, नाओमी कैंपबेल, एलिसिया विकेंडर, मार्गट रॉबी और फिल्म 'बेवॉच' में प्रियंका की सह-कलाकार एलेक्सांद्रा डैडारियो भी शामिल हैं।
Next Story