लाइफ स्टाइल

अभिनेत्री राखी सावंत गिरफ्तार, वाल्मिकी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Arun Mishra
4 April 2017 10:44 AM GMT
अभिनेत्री राखी सावंत गिरफ्तार, वाल्मिकी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
x
File Photo
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को मंगलवार दोपहर पंजाब पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। राखी पर वाल्मिकी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पिछले दिनों लुधियाना की एक अदालत ने महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लुधियाना पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दो दिन से मुंबई में थी।

पंजाब की लुधियाना पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया है कि राखी सावंत ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मिकी समुदाय की भावनाओं को आहत किया था। उसी सिलसिले में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में कई बार समन भेजने के बाद राखी सावंत अदालत में पेश नहीं हुई। इस पर अदालत ने राखी सावंत के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए थे और मामले की सुनवाई 10 अप्रैल को रखी है। शिकायतकर्ता एडवोकेट नरिंदर आदिया ने बताया कि आरोपी चाहे कितना ताकतवर हो, लेकिन कानून से नहीं बच सकता।
Next Story