लाइफ स्टाइल

इस एक्टर ने दिया अनोखा ऑफर, ट्विटर पर फॉलो करने वाले को देंगे 5 लाख!

Arun Mishra
23 May 2017 9:54 AM GMT
इस एक्टर ने दिया अनोखा ऑफर, ट्विटर पर फॉलो करने वाले को देंगे 5 लाख!
x
File Photo (Kamaal Rashid Khan)
केआरके ने लोगों को पैसे कमाने का एक शानदार ऑफर दिया है...?
मुंबई : अक्सर अपने विवादित बयानों और ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड एक्‍टर, प्रोड्यूसर केआरके यानी कमाल राशिद खान एक बार फिर खबरों में आ गए है। दरअसल केआरके अपने ट्विटर पर एक बड़ा ऐलान किया है। केआरके ने लोगों को पैसे कमाने का एक शानदार ऑफर दिया है। जिससे वह सुर्खियों में छा गए है।

सोमवार को केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमे उन्होंने खुद को फॉलो करने वाले लोगों को 5 लाख रूपए देने का ऐलान किया है। केआरके ने लिखा है, 'जो कोई भी मुझे 31 मई 2017 तक ट्विटर पर फॉलो करेगा, उसके अकाउंट में 1 जून, 2017 तक 5 लाख रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे।'

लोगों को लुभाने के लिए केआरके ने यह एलान किया है। इसके साथ ही इसके पीछे के खास मकसद के बारे में कोई एलान नहीं किया गया है। साथ ही पैसे कैसे ट्रांसफर किए जाएगा यह भी नहीं बताया गया है।

आपको बता दें, फिलहाल केआरके के 39 लाख 44 हजार फॉलोवर्स है। देखना दिलचस्प रहेगा कि केआरके के इस ऑफर के बाद कितने लोग को उनको फॉलो करते है।
Next Story