- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग के घर आई दूसरी नन्हीं परी 'अगस्त'
शिव कुमार मिश्र
29 Aug 2017 3:43 AM GMT
x
Dear August, Welcome to the world! Your mom and I are so excited to see who you will become.
फेसबुक फाउंडर मार्क जकरबर्ग दूसरी बार बेटी के पिता बन गए हैं। मार्क ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसकी घोषणा की है। मार्क ने पोस्ट के साथ अपनी एक फैमिली फोटो साझा की है जिसमें वह अपनी पत्नी प्रिसिला चैन और दोनों बेटियों के साथ हैं।
इसी महीने की शुरुआत में बेटी के जन्म की वजह से मार्क और प्रिसिला ने बच्ची का नाम 'अगस्त' रखा है। सोमवार को मार्क जकरबर्ग ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'अपनी बेटी अगस्त का स्वागत कर के प्रिसिला और मैं बहुत खुश हैं।'
इसके बाद जकरबर्ग ने अपनी नन्हीं सी परी के लिए एक खुला खत लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, 'डियर अगस्त, इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है! तुम्हारी मां और मैं दोनों बेहद उत्साहित हैं यह देखने के लिए कि तुम आगे क्या बनोगी।'
मार्क ने आगे लिखा है, 'जब तुम्हारी बहन पैदा हुई थी, हमने उसे भी उस दुनिया के बारे में एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें वो और अब तुम भी पलोगी-बढ़ोगी। बेहतर शिक्षा, बेहद कम बीमारियों, मजबूत समुदाय और समानता वाली दुनिया। हमने लिखा था कि साइंस और टेक्नॉलजी में हो रहे विकास से तुम्हारी पीढ़ी अपने बल पर जी सकेगी और हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसा सच कर के दिखाएं। हम तुम्हारी पीढ़ी और भविष्य को लेकर बेहद आशावादी हैं।'
आखिर में जकरबर्ग ने लिखा है, 'बचपन जादूभरा होता है। तुम्हें सिर्फ एक बार बच्चा होने का मौका मिलेगा, इसलिए इसे भविष्य के बारे में सोचने में बर्बाद मत करो। हम इस दुनिया को तुम्हारे और तुम्हारी पीढ़ी के बच्चों के लिए बेहतर जगह बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। अगस्त हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं। तुम्हारी खुशनुमा जिंदगी की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि तुम भी हमसे इसी तरह प्यार करोगी।'
Next Story