- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने GST को सराहा, कहा- 'भारत के लिए सकारात्मक'
Special Coverage News
2 July 2017 1:40 PM GMT
x
अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत में लागू किए गए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को भारत के लिए सकारात्मक बताया है।
नई दिल्ली : अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत में लागू किए गए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को भारत के लिए सकारात्मक बताया है। मूडीज ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि जीएसटी के जरिए अधिक से अधिक लोग कर चुकाएंगे, जिससे भारत का राजस्व बढ़ेगा।
बयान में एजेंसी की इनवेस्टर सर्विस के उपाध्यक्ष विलियम फोस्टर ने कहा, "जीएसटी की वजह से सरकार का राजस्व बढ़ेगा, क्योंकि इससे प्रशासनिक सुधार आएगा और अधिक से अधिक संख्या में लोग कर चुकाएंगे। दोनों ही चीजें भारत की क्रेडिट प्रोफाइल के लिए सकारात्मक साबित होंगी, जो अब तक कम राजस्व के चलते बाधित था।"
उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि कर चुकाने वालों की संख्या में इजाफा होने के पीछे जीएसटी में कर चुकाने वालों को कर क्रेडिट देने की सुविधा और केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों के बीच एक आम साझा सूचना प्रौद्योगिकी अवसंरचना के जरिए कर चुकाने की प्रक्रिया का सहज होना मुख्य कारण होंगे।"
इतना ही नहीं मूडीज के अनुसार, जीएसटी के चलते भारत की उत्पादकता भी बढ़ेगी और कारोबार में आई सरलता के कारण सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर भी तेज होगी। इन सबसे, भारत विदेशी निवेश को आकर्षित करने में भी सफल होगा।
भारत में एक जुलाई से जीएसटी लागू कर दिया गया है, जिसके तहत पूर्व में लगने वाले 17 तरह के करों और केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले 23 अधिभारों को खत्म कर एक राष्ट्रीय कर की व्यवस्था कर दी गई है।
Special Coverage News
Next Story