राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में सैन्य बेस पर आतंकी हमला, 11 सैनिकों की मौत

Kamlesh Kapar
23 May 2017 10:51 AM GMT
अफगानिस्तान में सैन्य बेस पर आतंकी हमला, 11 सैनिकों की मौत
x
Terrorist attack on military base in Afghanistan
कंधार : फगानिस्तान में कंधार प्रांत के शाह वली कोट में एक सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले में कम से कम 11 सैनिक मारे गए हैं। यह जानकारी अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, ''बीती रात अफगानिस्तान के दुश्मनों ने शाह वली कोट जिले में सेना की 205वीं कोर के अचाकजई शिविर पर हमला किया।


बता दे, कि इससे पहले कुछ समय पूर्व भी बलूचिस्तान के चमन इलाके में बिना उकसावे के हुई गोलीबारी के जवाब में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में 50 अफगानी सुरक्षाकर्मी मारे गए थे और 100 अन्य घायल हो गए थे।

लगातार हो रहीं इन्हीं घटनाओं के चलते अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री अब्दुल्लाह हबीबी और सेना प्रमुख जनरल कादम शाह शाहिम ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने उनके इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। "आंतरिक(गृह) मंत्री तारिक शाह बहरामी को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार और जनरल शरीफ यफताल को नया अंतरिम सेना प्रमुख चुना गया है।"
Next Story