Archived

देश भर में ईद की जबरदस्त रौनक, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

Arun Mishra
26 Jun 2017 3:20 AM GMT
देश भर में ईद की जबरदस्त रौनक, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
x
'स्पेशल कवरेज न्यूज़' की तरफ से ईद की शुभकामनाएं
महीने भर के रोजे रखने के बाद ईनाम के तौर पर आई है ईद। बच्चों में ईद को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह है। ढ़ेर सारे लजीज पकवानों का इंतजार रहता है बल्कि ईदी की भी चाहत रहती है।
नई दिल्ली : देशभर में ईद का पर्व सोमवार को मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने ईद की शुभकामनाएं देशवासियों को दी हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि ईद का खुशी, शांति व समृद्धि के साथ मानवता की सेवा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं! यह शुभ दिन हमारे समाज में शांति और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएगा।
दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर भोपाल के ईदगाह में ईद की नमाज अता की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई भी दी। दिल्ली के जामा मस्जिद में सुबह-सुबह नमाजियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। देश और दुनिया में लोग एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर के लोगों को ईद की बधाई दी।
महीने भर के रोजे रखने के बाद ईनाम के तौर पर आई है ईद। हे गहनों की दुकान हो या फिर कपड़ों की हर जगह जगह दुकानदार महिलाओं से घिरे दिखे। चांद दिखने के साथ ही खरीदारी का दौर देर रात तक चला।
दिल्ली के जामा मस्जिद में तो सुबह से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया। बड़े, बूढ़े-बच्चे सभी नए-नए कपड़े पहन कर मस्जिद पहुंचे। बच्चों में ईद को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह है। ईद की पवित्र नमाज के बाद उन्हें ना सिर्फ ढ़ेर सारे लजीज पकवानों का इंतजार रहता है बल्कि ईदी की भी चाहत रहती है।
Next Story