- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
उपराष्ट्रपति चुनाव: चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान, नजमा और नायडू के नाम की चर्चा
Kamlesh Kapar
29 Jun 2017 5:32 AM GMT
x
राष्ट्रपति चुनाव के लिए बढ़ रही सरगर्मी के बीच चुनाव आयोग उप-राष्ट्रपति चुनाव का भी ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग आज सुबह 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर तारीखों का ऐलान किया।
नई दिल्ली: देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए बढ़ रही सरगर्मी के बीच चुनाव आयोग उप-राष्ट्रपति चुनाव का भी ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग आज सुबह 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर तारीखों का ऐलान किया। मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है, वह दो बार से इस पद पर हैं।
चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने दिल्ली स्थित कार्यालय में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि 4 जुलाई 2017 मंगलवार को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। 18 जुलाई, मंगलवार को नामांकन की आखिरी तारीख है। इसके साथ की 19 जुलाई,बुधवार को नामंकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन वापस लेने की तारीख 21 जुलाई शुक्रवार है।
जैदी ने कहा कि अगर आवश्यक हुआ तो 5 अगस्त, शनिवार को चुनाव 10 बजे से 5 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना भी 5 अगस्त को ही कराई जाएगी। आपको बता दें कि 17 जुलाई सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले जाएंगे। 20 जुलाई को मतगणना होगी।
गौरतलब है कि राज्यसभा और लोकसभा के निर्वाचित और नामांकित सदस्य उपराष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति भी होता है, इस समय दोनों सदनों की कुल सदस्य संख्या 790 है लेकिन कुछ सीट रिक्त हैं।
राज्यसभा के सचिव शमसेर शरीफ को इस चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। एक प्रत्याशी के लिए 20 प्रस्तावक होंगे। इसके साथ ही 15,000 रुपए की राशि भी जमा कराई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक NDA खेमे की तरफ से केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और राज्यपाल नजमा हेपतुल्लाह का नाम इस पद की रेस में सबसे आगे चल रहा है।
Next Story