Archived

राजनाथ सिंह का एलान, शहीद जवान के परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि देगी मोदी सरकार

Arun Mishra
20 May 2017 1:46 PM GMT
राजनाथ सिंह का एलान, शहीद जवान के परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि देगी मोदी सरकार
x
Rajnath announces Rs.1 cr aid to kin of martyred paramilitary jawans
नई दिल्ली : तीन दिवसीय सिक्किम दौरे के दूसरे दिन इंडो-तिब्बत बोर्डर पोस्ट पर गए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों के परिवारों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। राजनाथ सिंह ने अर्धसैनिक बलों के जवानों के शहीद होने पर उनके परिवार को एक करोड़ रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगा कि शहीद जवान के परिवारों को कम से कम 1 करोड़ रूपये का मुआवजा मिले। उन्होंने कहा हमारी यह ड्यूटी है कि हम जवानों की समस्या को जान सके और इसके लिए मंत्रालय ने एक मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किया है।

घायल जवानों को मिलेगी यह सुविधा
सैन्य अभियान में घायल हुए जवानों के अस्पताल में भर्ती रहने तक के इलाज का खर्च सरकार वहन करती है। इस व्यवस्था का दायरा बढ़ा कर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पूरी तरह से ठीक होने तक इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने पर भी विचार किया जा रहा है। जल्द ही इन दोनों फैसलों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

जवानों को एक क्लिक में मिलेगा समाधान
राजनाथ सिंह ने बीएसएफ द्वारा अर्धसैनिक बल के जवानों की समस्याओं के समाधान के लिये विकसित दो मोबाइल एप को क्रांतिकारी कदम बताया। उन्‍होंने कहा कि अब वह जवानों से महज ''एक क्लिक'' दूर हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल ऐप पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण की हर महीने वह स्वयं समीक्षा करेंगे।

जवानों से किया अनुरोध
उन्होंने जवानों से अनुरोध किया कि वे ड्यूटी से जुड़ी समस्याओं के लिए पहले अपने बल में मौजूद व्यवस्था के तहत समाधान कराने का प्रयास करें। समाधान नहीं होने पर फिर मोबाइल ऐप के जरिए मंत्रालय को सूचित करें।
Next Story