Archived

बड़ी खबर : विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार, कोर्ट में होंगें पेश

Arun Mishra
18 April 2017 10:09 AM GMT
बड़ी खबर : विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार, कोर्ट में होंगें पेश
x
File Photo
नई दिल्ली : कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया है। अब उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी का सामना कर रहे माल्या देश छोड़कर काफी वक्त से लंदन में रह रहे थे। माल्या पर कई दूसरे गंभीर वित्तीय आरोप भी लगे हुए हैं।

भारत छोड़ने के बाद भारत विजय माल्या को लंदन से प्रत्यर्पित करने की कोशिश में लगा हुआ था। इसके लिए भारत सरकार ने लंदन और नई दिल्ली में कई दौर की बातचीत भी की थी. इसके बाद माल्या को भारत लाए जाने की संभावना बढ़ गई थी। लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें किस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

Next Story