- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
रामचंद्र गुहा का लेटर बम- कोहली, 'धोनी, द्रविड़, गावस्कर किसी को नहीं बख्सा'- उठाए ये सवाल!
Arun Mishra
2 Jun 2017 10:24 AM GMT
x
Ramchandra Guha
इस पत्र में उन्होंने धोनी से लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स पर निशाना साधा है
नई दिल्ली : बीसीसीआई की प्रशासनिक कमेटी से इस्तीफा देने के बाद रामचंद्र गुहा ने अब लेटर बम फोड़ा है। रामचंद्र गुहा ने किसी को भी नहीं बख्शा है। रामचंद्र गुहा ने प्रशासकों की समिति से अपने त्यागपत्र में भारतीय क्रिकेट की 'सुपरस्टार संस्कृति', हितों के टकराव के मसले पर गौर नहीं करना और बीसीसीआई का कोच अनिल कुंबले के प्रति 'असंवेदनशील' रवैया जैसे मसलों को उठाकर एकतरह से नये विवादों को जन्म दे दिया है। यह खत उन्होंने सीओए के अध्यक्ष विनोद राय को लिखा है।
इस पत्र में उन्होंने सीमित ओवरों के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स पर निशाना साधा है। गुहा ने धोनी के टेस्ट टीम में न होने के बावजूद उन्हें सैलरी संबंधित कॉन्ट्रैक्ट में ए ग्रेड पर रखे जाने पर आपत्ति जताई है। इसके अलावा, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावसकर को भी निशाने पर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेयरमैन विनोद राय को लिखे लेटर में गुहा ने कई बिंदुओं में अपनी राय रखी है। उन्होंने खास तौर पर भारतीय क्रिकेट के सितारों को निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुपरस्टार सिंड्रोम ने भारतीय टीम के कॉन्ट्रैक्ट को प्रभावित किया है। उनके मुताबिक, बीसीसीआई बड़े क्रिकेटरों को खास तवज्जो देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीओए हितों के टकराव संबंधित मुद्दों को हल करने में नाकाम रहा। गुहा ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के कोच आईपीएल के लिए असली काम को नजरअंदाज कर रहे हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच राहुल द्रविड़ इस वक्त इंडिया ए और इंडिया जूनियर टीम के कोच भी हैं। वहीं, बीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट पर बतौर कॉमेंटेटर काम कर रहे सुनील गावस्कर को प्लेयर मैनेजमेंट कंपनी के प्रमुख होने पर भी सवाल उठाए हैं।
बता दें कि प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताते हुए यह पद छोड़ने की बात कही थी। हालांकि, पूरे मामले को भारतीय कोच के रूप में अनिल कुंबले के भविष्य को लेकर जुड़ी अटकलबाजियों से जोड़कर देखा जा रहा था।
Next Story