यूपी जीतने के लिए अमित शाह ने दिए बूथ प्रभारियों को तीन मंत्र
कासगंज. मंगलवार को कासगंज के बारह पत्थर मैदान में आयोजित हुए बूथ अध्यक्ष सम्मलेन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 18हजार बूथ अध्यक्षो को सम्बोधित करते हुए सपा और बसपा पर जमकर निशाना साध | उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का काम सपाइयों को जमीन हडपवाना है प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी तो जमीन कब्जाने वाले सभी सपाई जेल में होगे | 18हजार बूथ अध्यक्षों के उत्साह को देखते हुए शाह ने कहा कि इस बार प्रदेश से सपा और बसपा की सरकारों को उखाड़ फेंकना है | इसके लिए हर दिल तक कमल का फूल पहुंचना जरूरी है | ये तभी संभव होगा जब बूथ स्तर से प्रयास किये जाये | अमित शाह ने बूथ अध्यक्षो को उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए तीन मंत्र दिए और कहा कि दिल से काम करे इस बार यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी |
जीत का पहला मंत्र
शाह ने कहा कि कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएँ | छह महीने ऐसा होमवर्क करे की हर दिल पर कमल का फूल छा जाये | केंद्र की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाये | और उन्हें बताया जाये कि केंद्र के द्वारा उनके लिए क्या क्या योजनाएं चलाई गई है | किसानो को बड़े स्तर पर जोड़ा जाये क्योकि बीजेपी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में किसानों को जितना लाभ पहुंचाया है | उतना लाभ किसी सरकार ने किसानों को नहीं दिया |
जीत का दूसरा मंत्र
शाह ने जीत का दुसरा मंत्र बताते हुए कहा कि हर घर तक कमल पहुंचाना है | इसके लिए बूथ प्रभारियों को मेहनत और ईमानदारी से काम करना होगा | उन्होंने कहा की यदि हर घर तक कमल पहुंच जाए तो प्रयास करे कि कमल की छाप आम दिलो पर पहुंचे | आम दिलो पर जब कमल छाएगा तो जीत मिलना सुनिश्चित है |
जीत का तीसरा मंत्र
शाह ने तीसरा और महत्वपूर्ण मंत्र बताते हुए बूथ प्रभारियों से कहा कि इस सम्मलेन के बाद जब घर जाये तो अपने रिस्तेदारो मित्रो को फोन करे पत्र लिखे एसएमएस करे कि यूपी का विकास सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है बीजेपी की उपलब्धियां उन्हें बताये और बीजेपी के प्रचार और प्रसार के लिए प्रेरित करे | यदि ये प्रयास बूथ प्रभारियों द्वारा किया जाता है तो 2014लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जो लहार देश भर में चली थी वही लहर यूपी विधानसभा 2017मे भी चलेगी |