Archived

वरुण की माँ का खुलासा नहीं होंगें सीएम उम्मीदवार!

Special Coverage News
13 July 2016 3:59 AM GMT
वरुण की माँ का खुलासा नहीं होंगें सीएम उम्मीदवार!
x
मथुरा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर सांसद वरुण गांधी की अटकलों को उनकी मां पीलीभीत से सांसद और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने खुद खारिज कर दिया। मंगलवार को मथुरा पहुंचीं मेनका गांधी ने स्पष्ट कहा कि वरुण गांधी उप्र में भाजपा का चेहरा नहीं होंगे। ब्रज क्षेत्र में सांसदों के प्रवास कार्यक्रम के तहत वह मथुरा पहुंचीं थीं।
आज शाम दिल्ली से सड़क मार्ग से पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने पत्रकारों से वार्ता की। प्रदेश में प्रियंका गांधी के सामने वरुण गांधी को लाए जाने के नाम पर उन्होंने आश्चर्य जताते हुए सवाल को टाल दिया। कश्मीर में बिगड़े हालात के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे को बढ़ावा देने में लगे हैं, लेकिन राज्य की महबूबा मुफ्ती और भाजपा सरकार हालात को नियंत्रित कर लेगी। कश्मीर मामला जल्द शांत हो जाएगा।


विधवा महिलाओं की दुर्दशा पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे वृंदावन में एक हजार विधवाओं के लिए आश्रय घर बनवा रही हैं। यहां का प्रयोग सफल होने के बाद विधवा घर वाराणसी और गया में भी बनाए जाएंगे। पत्रकार वार्ता से पूर्व मेनका गांधी ने प्रबुद्ध नागरिक विचार गोष्ठी में केंद्र सरकार और मंत्रालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।
Next Story