Archived

असम में बाढ़ का कहर, अब तक काजीरंगा पार्क में 140 जानवरों की मौत

Vikas Kumar
18 Aug 2017 12:30 PM GMT
असम में बाढ़ का कहर, अब तक काजीरंगा पार्क में 140 जानवरों की मौत
x

काजीरंगा : असम में फिर से आई बाढ़ के कारण 481 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का लगभग 80 फीसदी हिस्सा पानी से डूब गया है। बाढ़ के कारण 7 गैंडे समेत 140 जानवरों की मौत हो गई है।

केएनपी संभागीय वन अधिकारी रोहिणी बल्लव सैकिया ने बताया कि 10 अगस्त के बाद से सात गैंडे, 122 हिरण, दो हाथी, तीन जंगली सूअर समेत कई जानवरों की मौत हो गई। साथ ही उन्होंने बताया कि यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 10 अगस्त को डिफ्लू नदी के जरिए ब्रह्मपुत्र नदी का पानी घुस गया था।

बता दें असम, बिहार और पश्चिम बंगाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 1.20 करोड़ से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। गुरुवार को 74 और लोगों की मौत हो गई। वहीं, असम में 1.67 लाख हेक्टेयर फसल खराब हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

बिहार से बाढ़ की तबाही का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक मां और बेटी पूल पार करते वक़्त बाढ़ के पानी में बह गई।


Next Story