
Archived
मिलिए एक ऐसे पिता से जिसने कराई, 472 लड़कियों की शादी
Special Coverage news
19 Jun 2016 6:00 PM IST

x
गुजरात: अहमदाबाद के महेश सावनी ने एक नहीं बल्कि 472 ऐसी लड़कियों की शादी करवाई, जिनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। सावनी पिछले आठ सालों से इन लड़कियों को पिता का दर्जा देकर उनकी शादी करवा रहें हैं। साल 2016 में सावनी ने 216 लड़कियों की शादी करवाई। फादर्स डे के अवसर पर इन लड़कियों ने महेश सावनी को ढ़ेरो बधाइयां भी दी।
महेश सावनी पेशे से एक व्यापारी हैं। लगभग दस साल पहले सावनी के भाई की म़त्यु के बाद उनकी बेटियों की शादी भी इन्होंने करवाई थी। इस घटना के बाद ही सावनी ने इन लड़कियों की शादी की जिम्मेदारी ली, जिनके पिता इस दुनियां में नही हैं। लगभग 2008 से हर साल सावनी ने इन लड़कियों की शादी के भार उठाना शुरू किया।
सावनी का कहना है कि जिन महिलाओं ने अपने पति को खो दिया हैं, उनके लिए अपनी बेटी की शादी करना एक बड़ी चुनौती होती है। सावनी के पिता वल्लभभाई, जिनका डायमंड पॉलिशिंग का बिजनेस है। हर एक लड़की की शादी के लिए सावनी के पिता 4 लाख रूपए देते हैं। इसके अलावा सोने और चांदी के जेवर,कपड़े,बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी लड़कियों को दिया है।
इन सभी लड़कियों में से नाहेदा बानो का कहना है कि मैनें बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था। नाहेदा कहती हैं कि महेश पापा मेरे लिए अपने पिता से भी बढ़कर हैं। 2014 मे सावनी ने नाहेदा की शादी कराई थी।
इसके आलावा हीना कटारिया ने छह साल पहले अपने पिता को खो दिया था। हीना कहती हैं कि जब भी हमें उनकी जरूरत होती है महेश पापा हमारे पास होते हैं। हीना की शादी महेश सावनी ने 2015 मे कराई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक सावनी किसी भी धर्म या जाति को ध्यान में रखकर काम नहीं करते है। उनके लिए सभी धर्म और जाती एक समान है।

Special Coverage news
Next Story