
Archived
मोतीहारी में निर्भया कांड बीच सड़क पर लड़की से रेप, निजी अंग में बंदूक की नली और लकड़ी डाल दी
Special Coverage news
23 Jun 2016 7:00 PM IST

x
बिहार: मोतीहारी में दिल्ली का निर्भया कांड याद दिला दिया। मोतीहारी में एक लड़की के साथ इतना घिनौना बर्ताव किया गया कि जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। लड़की के साथ बदमाशों ने घर से खींचकर बीच सड़क पर रेप किया।
इतना ही नहीं हैवानों ने लड़की के निजी अंग में बंदूक की नली और लकड़ी डाल दी। इसके बाद बड़े आराम से वो सभी दबंग वहां से फरार हो गए। लड़की बुरी तरह से घायल अवस्था में सड़क पर तड़पती रही।
दरअसल आरोपी ने 13 जून को पहले भी लड़की के साथ बलात्कार किया था। इसके कुछ दिनों बाद आरोपी और उसके साथियों ने लड़की को हथियार के बल पर घर से उठाया और बीच सड़क पर उसके साथ फिर बलात्कार किया।
जब इसकी शिकायत लेकर पीड़ित के परिवार वाले आरोपी के घर पहुंचे तो उन लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित परिवार को भगा दिया।
इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी साफ देखने को मिली जब घटना के 7वें दिन पीड़ित का मेडिकल कराया गया। अब तक इस घटना में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Special Coverage news
Next Story