Archived

पंजाबियों की दुश्मन पार्टिया हैं आप और कांग्रेस

Special Coverage News
5 July 2016 1:25 PM GMT
पंजाबियों की दुश्मन पार्टिया हैं आप और कांग्रेस
x
बटाला एच एम त्रिखा

आम आदमी पार्टी के चुनाव मनोरथ पत्र को हवाई महल बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के कनवीनर अरविंद केजरीवाल को पंजाब के पानी के साथ सबंधित सब से अहम मुद्दे सतलुज यमुना लिंक नहर के वारे में अपना स्टैंड स्पष्ट करने की चनौती दी है। फतेहगढ़ चूडियां क्षेत्र में दो दिनों के संगत दर्शन कार्यक्रम के आज पहले दिन बटाला के गोल्डन पाम रिजार्ट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुयमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि केजरीवाल ने झूठे वायदे कर के जिस तरह से दिल्ली के लोगों को गुमराह किया है उसी प्रकार अब पंजाबियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन ,पंजाब के लोग उसकी नीति को अच्छी तरह से जानते हैं । उन्होंने कहा कि पानी का मामला पंजाब के लिए सब से अहम व गंभीर है और पंजाब इस समय पानी पर ही निर्भर है। स. बादल ने कहा कि केजरीवाल हरियाणा का रहने वाला है और उस को पंजाब के हित्तों से कोई लेना देना नहीं है।

मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने प्रदेश के लोगों को पानी की सुरक्षा के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार रहने के लिए कहते हुए कहा कि प्रदेश की अकाली भाजपा सरकार पंजाब के पानी की एक-एक बूंद की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अकाली दल पानी की सुरक्षा के लिए सब से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को अपने हितैषी व दुश्मनों को पहचानने की जरुरत है । स. बादल ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल ही एक इस तरह की पार्टी है जिसने हमेशा पंजाब के हित्तों के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही पंजाब के साथ धक्केशाही की है और श्री हरिमंदिर साहिब पर हमला, दिल्ली सिक्ख कतलेआम को प्रदेश के लोग कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पद चिन्हों पर चलते हुए आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब व पंजाबियत के विरोधी होने का सबूत दिया है।

स. बादल ने कहा कि केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने भी नई दिल्ली में गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में छबील वाले पियाओं पर बुलडोजर चला कर सिक्खों की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में वैसाखी की छुट्टी को समाप्त करके पजाबियों के साथ एक और धक्का किया है। स. बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का किरदार भी अब लोगों के सामने आ चुका है और 2017 के चुनाव में प्रदेश के लोग कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को बड़ी हार देंगे।


मलेरकोटला में हुए पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी का विरोध करते हुए मुयमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग अपने फायदे के लिए घिनौणी हरकतों को अंजाम दे रही हैं तांकि पंजाब का माहौल खराब किया जा सके। उन्होंने कहा कि मलेरकोटला घटना के दोषियों के खिलाफ सत कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को माफ नहीं किया जाएगा। पत्रकारों द्वारा पूछे एक सवाल के जबाव देते हुए स. बादल ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल व भाजपा गठबंधन सरकार ने पिछले 9 वर्षो में पंजाब में रिकार्ड तौड़ विकास किया है और विकास के नाम पर पंजाब देश का आग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयास से आज पंजाब बिजली के क्षेत्र में सरप्लस पावर है और सडक़ों के विकास ने पंजाब की तस्वीर बदल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व सेहत के क्षेत्र में प्रदेश ने वर्णनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के लिए सस्ता आटा दाल योजना, निशुल्क स्वास्थ बीमा योजना सहित अलग अलग चलाई जा रही योजनाओं ने लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है।

इस से पहले संगत दर्शन के पहले दिन मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने पूर्व स्पीकर स. निर्मल सिंह काहलों व चेयरमैन स. रविकर्ण सिंह काहलों के साथ फतेहगढ़ चूडियां क्षेत्र के अलग अलग गांवों का बटाला के एक रिजार्ट में संगत दर्शन किया और लोगों की समस्याओं को हल करने के साथ-साथ करोड़ों रुपए की ग्रांट पंचायतों को वितरित की। इस से पश्चात स. बादल ने हलके के गांव बल, बुलोवाल में भी मुयमंत्री द्वारा संगत दर्शन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मुयमंत्री स. बादल द्वारा गांव सैद मुबारक में नए बनाए गए 66 केवी बिजलीघर का उद्घाटन किया।
Next Story