- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
कपिल मिश्रा ने हवाला नेटवर्क का किया बड़ा खुलासा, केजरीवाल के उड़े होश
Vikas Kumar
19 May 2017 6:56 AM GMT
x
नई दिल्ली : आम आदमी आदमी पार्टी से निलंबित नेता व पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कपिल मिश्रा लगातार CM केजरीवाल के खिलाफ अलग-अलग आरोप लगा रहे हैं। एक बार फिर सीएम केजरीवाल पर कपिल मिश्रा ने 2 करोड़ के चंदे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एक नया बड़ा खुलासा किया है।
प्रेस कांफ्रेंस में कपिल मिश्रा ने कहा, 'आम आदमी पार्टी में हवाला कंपनियों का पैसा लगा है।' कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, 'हवाला पर केजरीवाल ने झूठ बोला है, 2 करोड़ के देनदार का वीडियो भी झूठा है। चंदा पहले मिला था बाद में मुकेश कुमार सामने आया।'
उन्होंने कहा केजरीवाल ने सबूतों का जवाब नहीं दिया है, बस यही कहते रहे कि कपिल बीजेपी का एजेंट है। केजरीवाल मीडिया में झूठी खबर फैला रहे है। अरविंद केजरीवाल के हवाला कारोबारियों से संबंध हैं और उन्होंने आयकर विभाग से झूठ बोला।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल मिश्रा ने 4 कंपनियों की रसीदें जारी की, बोले- आम आदमी पार्टी को फर्जी कंपनियों से चंदा मिला है। उंहोने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो वह आयकर विभाग को जानकारी दें। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा वैट चोरी करने वाली कंपनियों ठेका दिया गया। यह कंपनी मुकेश की है।
प्रेस कांफ्रेंस में कपिल मिश्रा ने कहा जिस आदमी को बचाने के लिए आप मुकेश कुमार को बलि का बकरा बना रही है, वह हैं हेमप्रकाश शर्मा। हेमप्रकाश शर्मा कई कंपनियों का डायरेक्टर है, रोहित टंडन की कंपनी जिस पर IT का छापा पड़ा था, उसका भी डायरेक्टर हेमप्रकाश शर्मा है।
कपिल मिश्रा ने कहा अरविंद केजरीवाल जल्द तिहाड़ जाएंगे। केजरीवाल बहुत बड़ा माफिया है, उसको विदेश भागना पड़ेगा। AAP को चंदा देने वाली चारों कंपनियां फर्जी हैं। जिस कंपनी (SKN) ने बैंकों का लोन नहीं चुकाया, जो वैट नहीं देती, टैक्स नहीं चुकाती, वह आप को 2 करोड़ रुपए चंदा देती है। जो शख्स ईवीएम को गड़बड़ कर सकता है, वह किसी भी चीज को गड़बड़ कर सकता है। अगर केजरीवाल की आंखों में थोड़ी सी भी शर्म बची है तो इस्तीफा देकर दिखाएं।
बता दें इससे पहले गुरुवार को उन्होंने ट्वीट के जरिए सीएम के खिलाफ अपनी बात रखी और उन्हें एक्सपोज करने की धमकी दी थी। कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि शुक्रवार को मैं इस संबंध में अरविंद केजरीवाल के झूठ का खुलासा करूंगा। अरविंद केजरीवाल ने एक विडियो रीट्वीट कर वायरल किया है, उनके इस झूठ का पर्दाफाश करूंगा। वह आईआरएस हैं, कानून जानते हैं, जवाब देंगे।' उन्होंने सभी AAP विधायकों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कि की जो भी लोग आप को एक क्लीन पार्टी के रूप में देखना चाहते हैं, वे इसे जरूर देखें।
Next Story