Archived

देश का पहला 'व‌र्ल्ड हेरीटेज सिटी' बना अहमदाबाद, जानें यूनस्को ने क्यों सूची में किया शामिल...

Vikas Kumar
2 Sept 2017 12:45 PM IST
देश का पहला व‌र्ल्ड हेरीटेज सिटी बना अहमदाबाद, जानें यूनस्को ने क्यों सूची में किया शामिल...
x

अहमदाबाद : देश का पहला 'व‌र्ल्ड हेरीटेज सिटी' अहमदाबाद बन गया है। यूनेस्को ने शनिवार को गुजरात की वाणिज्यिक राजधानी अहमदाबाद को यह दर्जा देने की औपचारिकता पूरी की। यूनेस्को के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री विजय रूपानी को प्रमाणपत्र सौंप दिया है।

अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन मुख्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में यूनेस्को की महानिदेशक इरीना बोकोवा ने अहमदाबाद को 'व‌र्ल्ड हेरीटेज सिटी' घोषित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को गांधीनगर में प्रमाण पत्र सौंपा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि अगले चुनाव में वह अहमदाबाद में इसे एक बड़ी उपलब्धि की तरह पेश करेंगे। मुख्यमंत्री रुपानी का कहना है कि अहमदाबाद सिर्फ गुजरात का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का पहला हेरिटेज शहर बन गया है। जल्द ही अहमदाबाद में प्राचीन और आधुनिक दोनों ही संस्कृतियों का संगम होता नजर आएगा।

दरअसल, अहमदाबाद को हेरिटेज सिटी बनाने के लिए 2010 में उस वक्त आवेदन दिया गया था, जब नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे, लेकिन लंबी चौड़ी-प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अहमदाबाद को औपचारिक तौर पर हेरिटेज सिटी के रूप में मान्यता दी गई है।

विजय रुपानी ने कहा, 'स्मार्ट सिटी के रूप में अहमदाबाद में वे सभी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी, जो किसी भी बड़े शहर में उपलब्ध होती हैं।' उनका मानना है कि अहमदाबाद को हेरिटेज सिटी का दर्जा मिलने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यह दुनिया के टूरिजम मानचित्र पर आ गया है और यहां अब आने वाले दिनों में विश्व टूरिजम बढ़ेगा।

अहमदाबाद को विश्व विरासत शहरों में शामिल करने का सबसे बाद कारण इसकी ऐतिहासिकता। अहमदाबाद के किलेबंद शहर को सुल्तान अहमद शाह ने 15 वीं सदी में साबरमती नदी के किनारे बसाया था। यह शहर वास्तुकला का शानदार नमूना पेश करता है जिसमें छोटे किले, किलेबंद शहर की दीवारों और दरवाजों के साथ कई मस्जिदें और मकबरे महत्वपूर्ण हैं। शहर में बाद में बनाए गए हिंदू और जैन धर्म के मंदिर भी हैं। यह शहर छठी शताब्दी से अब तक गुजरात की राजधानी के रूप में बना हुआ है।

Next Story