Archived

सजा के बाद पूरी रात जागता रहा राम रहीम, आधी रोटी खाई, अब जेल में करना होगा यह काम

Vikas Kumar
29 Aug 2017 11:44 AM IST
सजा के बाद पूरी रात जागता रहा राम रहीम, आधी रोटी खाई, अब जेल में करना होगा यह काम
x

रोहतक : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप केस मामले में सोमवार को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई। सजा मिलने के बाद जेल में राम रहीम की पहली रात जेल के बैरक में टहलते हुए कटी। वह पूरी रात बैचैन रहा, वह सो नहीं सका। राम रहीम को खाने में 4 रोटी और सब्जी दी गई लेकिन उसने सिर्फ आधी ही रोटी खाई।

राम रहीम को जेल में नया नंबर भी मिल गया है। जेल प्रशासन ने राम रहीम को नया कैदी नंबर 8647 दिया है। इतना ही नहीं गुरमीत राम रहीम सिंह को जेल में मजदूरी भी करवाई जा सकती है। हालांकि, वह कौन सा काम करेगा यह अभी तय नहीं है। जेल के नियम के मुताबिक, उसे एक दिन के लिए 40 रुपये मजदूरी मिलेंगे।

लेकिन वह मजदूरी के लिए फिट है या नहीं इसकी जांच होगी। अगर वह जांच में फिट नहीं पाए गए तो उन्हें चारपाई और कुर्सी बनाने का काम दिया जाएगा। बागवनी और बिस्कुट बनाने का काम भी दिया जा सकता है। जेल में ड्यूटी का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक है।

जेल के अंदर राम रहीम को एक फॉर्म दिया गया। इसमें उससे पूछा गया कि वह वहां कौन सा काम करेगा। इसके लिए उसे माली का काम और फैक्ट्री के अंदर किसी दूसरे काम में एक काम चुनने के लिए कहा गया है।

बता दें गुरमीत राम रहीम सिंह को सोमवार को विशेष सीबीआई अदालत ने दो मामलों में 10-10 साल सश्रम जेल की सजा सुनाई है। इस तरह राम रहीम को 20 साल जेल में रहना होगा। साथ ही दोनों मामले में 15-15 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। इनमें 14-14 लाख रुपए दोनों पीड़िताओं को दी जाएगी।

Next Story