Archived
उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा में भी उठी कर्ज माफी की आवाज, इनेलो और कांग्रेस ने किया समर्थन
Kamlesh Kapar
5 April 2017 11:40 AM IST
x
चंडीगढ़ : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्जे माफ किए जाने के बाद हरियाणा में भी इसके आवाज उठने लगी है। किसान संगठनों ने कर्ज माफी के लिए हरियाणा सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश की BJP सरकार की तरह मनोहरलाल सरकार भी हरियाणा के किसानाें के कर्ज माफ करें। इसके साथ ही इनेलो और कांग्रेस भी किसानों के समर्थन में उतर आए हैं।
बता दे कि हरियाणा में लंबे समय से किसान यूनियनें और विपक्षी दल किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाकर कर्ज माफी की मांग करते रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में करीब साढ़े 16 लाख किसान हैं । इनमें से करीब 15 लाख कर्ज के बोझ तले दबे हैं। हालांकि पूर्व कांग्रेस सरकार ने किसानों का 27 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ किया था, लेकिन अब फिर से किसानों पर करीब 36 हजार करोड़ का कर्जा चढ़ गया है।
Next Story