Archived
गुरूग्राम गैंगरेप का दो आरोपी गिरफ्तार, एक महिला पुलिसकर्मी सस्पेंड
Kamlesh Kapar
7 Jun 2017 6:01 PM IST
x
Two-person-arrested-in-Gurugram-gangrape-case
गुरूग्राम : दिल्ली से सटे गुरूग्राम में हुए गैंगरेप और हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दूसरे आरोपी योगेंद्र को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।
पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म व उसकी नौ माह की बेटी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आटो चालक योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। योगेंद्र मूलरूप से गांव रोंसी शिकारपुर जिला बुलंदशहर का रहने वाला है। वह मानेसर के समीपवर्ती गांव बासकुसला में किराए पर रहकर ऑटो चला रहा था।
जानकारी के मुताबिक, गुड़गांव पुलिस ने पीड़िता के जरिए आरोपियों का स्केच तैयार करके जारी किया था। इसके साथ ही पुलिस की टीम इलाके के सभी ऑटो ड्राइवरों की जांच कर रही है। 29 मई को एक ऑटो ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ महिला के साथ गैंगरेप किया था और उसकी 9 महीने की बच्ची की हत्या कर दी।
Next Story