

कसौली (हिमाचल): कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दादी शोभा नेहरू का मंगलवार को 109 साल की उम्र में निधन हो गया था। बुधवार को शोभा नेहरू का अंतिम संस्कार कसौली के मशोबरा श्मशान घाट पर किया गया। शोभा नेहरू पंडित जवाहर लाल नेहरू के चचेरे भाई बृजलाल के बेटे ब्रज कुमार की पत्नी थी। राहुल गांधी बुधवार सुबह दिल्ली से सुबह 9 बजे कसौली पहुंचे और दादी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी दिल्ली से फ्लाइट से चंडीगढ़ पहुंचे और फिर वहां से वायरोड कसौली। चंडीगढ़ से कसौली की दूरी 40 किलोमीटर है। यहीं पर कसौली के परवाणू मार्ग पर मशोबरा श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शोभा नेहरू के बड़े बेटे अशोक नेहरू ने मुखाग्नि दी। राहुल यहां पर 1 बजे तक रहे। इसके बाद वे चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। चंडीगढ़ से राहुल की दिल्ली के लिए दोपहर तीन बजे की फ्लाइट है। शोभा नेहरू के अंतिम संस्कार में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद नहीं थी। राहुल के पहुंचने की खबर के साथ ही शोभा नेहरू के घर के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।
