
Archived
भारतीय वायुसेना का विमान लापता, 29 लोग हैं सवार, सर्च ऑपरेशन जारी
Special Coverage News
22 July 2016 2:58 PM IST

x
चेन्नई: भारतीय वायुसेना का AN32 विमान लापता हो गया है। यह विमान चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा था। प्लेन में 29 लोगों के सवार होने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि इस विमान में चार घंटे से ज्यादा का ईधन नही था। फिलहाल विमान की खोज और राहत के लिये के लिये वायुसेना और नौसेना के विमान लगाए गये है।
विमान ने शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरा था और इसे निर्धारित समय के अनुसार साढ़े ग्यारह बजे पोर्ट ब्लेयर पहुंचना था। भारतीय सेना और वायु सेना में एएन-32 जहाज़ों का व्यापक इस्तेमाल होता है क्योंकि इनकी माल ढोने की क्षमता काफी ज़्यादा है।
नेवी के प्रवक्ता डी के शर्मा ने कहा 'प्लेन लापता है, फिलहाल तो उसने जरूरत से ज्यादा वक्त लगा दिया है। प्लेन कुरियर फ्लाइट पर था।

Special Coverage News
Next Story