Archived

टेकऑफ के समय एयर एशिया के विमान से टकराया पक्षी, इमरजेंसी ब्रेक लगा 174 यात्री की बचाई जान

Special Coverage News
16 July 2017 7:13 AM GMT
टेकऑफ के समय एयर एशिया के विमान से टकराया पक्षी, इमरजेंसी ब्रेक लगा 174 यात्री की बचाई जान
x
एयर एशिया का विमान (आई5-541) उड़ान भरते समय पक्षी से टकरा गया।
रांची: एयर एशिया का विमान (आई5-541) उड़ान भरते समय पक्षी से टकरा गया। पक्षी इंजन में घुस गया। इससे आठ ब्लेड खराब हो गए। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोका। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना सुबह 9:40 बजे की है। उस समय विमान में 174 यात्री थे, जिन्हें सकुशल निकाल लिया गया। इसके बाद विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया।
एयर एशिया का विमान यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी। टेकऑफ करते वक्त ही एक पक्षी इंजन से टकरा गया। प्लेन का एक चक्का उस समय हवा में था। अचानक हुए हादसे को भांपते हुए चीफ पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को अप से डाउन किया और रन वे के आगे जाकर रोक दिया।
इमरजेंसी ब्रेक लगाने से विमान के अंदर बैठे यात्रियों को जोरदार झटके का अहसास हुआ। इसके साथ ही कुछ यात्रियों ने विमान से चिंगारी निकलते हुए भी देखा। इसी बीच इंजन से धुआं भी उठने लगा। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। अचानक लैंडिंग के बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। तकनीकी सूत्रों की मानें तो यह टक्कर किसी बड़े हादसे का रूप लेने के लिए काफी थी।
Next Story