Archived

MP : चित्रकूट से कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह का निधन, सीएम ने जताया शोक

Arun Mishra
29 May 2017 11:01 AM GMT
MP : चित्रकूट से कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह का निधन, सीएम ने जताया शोक
x
MP : Congress MLA from Prem Singh dies at 65
सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट से कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सतना के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। प्रेम सिंह के निधन की खबर लगते ही उनके विधानसभा क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। प्रेम सिंह का जन्म 8 सितंबर 1951 को यूपी के कोलौहा में हुआ था। सोमवार सुबह ही हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार को गृहग्राम बरौधा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस बार वे तीसरी बार चित्रकूट से विधायक चुने गए थे। इसके पहले वे 1981-85 में सतना जिला बीस सूत्रीय समिति के सदस्य रहे। 1985 में जिला तेंदूपत्ता समिति के सदस्य रहे। 1986 में वे कृषि उपज मंडी के डायरेक्टर रहे। इसके बाद उन्होंने 1998 में विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। 2003 में बारहवीं विधानसभा में फिर वे चुनाव जीते। 2013 में प्रेम सिंह कांग्रेस के टिकट पर तीसरी बार चित्रकूट से विधायक चुने गए।

-1981-85 में सतना जिला बीस सूत्रीय समिति के सदस्य रहे.
-1985 में जिला तेंदूपत्ता समिति के सदस्य रहे.
-1986 में वे कृषि उपज मंडी के डायरेक्टर रहे.
-1998 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए.
-2003 और 2013 में फिर चुनाव जीते.

सीएम शिवराज ने जताया शोक -

Next Story