
Archived
शिमला में प्रियंका का विवादित, घर देखने पहुंचीं सोनिया गांधी
Special Coverage news
14 Jun 2016 11:45 AM IST

x
शिमला: कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी शिमला के छराबड़ा में बन रहे बेटी प्रियंका वाड्रा का मकान देखने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कंस्ट्रक्शन साइट को घूम-घूमकर देखा और उसके बारे में बातें करती नजर आईं। यहां करीब डेढ़ घंटे तक रुकने के बाद सोनिया होटल लौट गईं। हालांकि, प्रियंका इसके बाद काफी देर तक वहीं रुकी रहीं।
बता दें कि प्रियंका के लिए हिमाचल सरकार ने लैंड रिफॉर्म्स एक्ट के सेक्शन 118 के तहत नियमों में ढील दी थी। इस सेक्शन के तहत यह जरूरी है कि हिमाचल के रहने वाले लोग ही जमीन खरीदें लेकिन प्रियंका को फिर भी यह जमीन मिली। इसी विवाद के चलते इस मकान को कंस्ट्रक्शन की मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। बता दें कि प्रियंका गांधी को अपने घर को लेकर हाईकोर्ट से नोटिस भी मिल चुका है।
प्रियंका ने 2007 में करीब 4 बीघा जमीन यहां 47 लाख रुपए में खरीदी थी। आरोप है कि उस वक्त मार्केट रेट 1 करोड़ रुपए बीघा था, लेकिन प्रियंका के लिए हिमाचल सरकार ने लैंड रिफॉर्म्स एक्ट के सेक्शन 118 के तहत नियमों में ढील दी थी। इसी विवाद के चलते इस मकान को कंस्ट्रक्शन की मंजूरी नहीं मिल पा रही थी।

Special Coverage news
Next Story