
Archived
प्रियंका गांधी राजनीति में एंट्री के लिए तैयार! राहुल गांधी कर सकते है ऐलान
Special Coverage news
5 July 2016 6:45 AM

x
नई दिल्ली: राजनीति में प्रियंका गांधी बहुत जल्दी एंट्री कर सकती हैं। सूत्रों ने बताया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका राजनीति में आने के लिए राजी हो गई हैं और इस बारे में अगले 48 घंटे में ऐलान कर दिया जाएगा।
सक्रिय राजनीति में प्रियंका को लाने की मांग कांग्रेस के अंदर लगातार उठ रही हैं। कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर तो पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रियंका को मैदान में उतारने की सलाह दे चुके हैं। जबकि यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रियंका को अमेठी और रायबरेली से बाहर भी प्रचार करने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर उन्हें प्रियंका की तरफ से पॉजिटिव संकेत मिले थे।
सूत्रों के मुताबिक, गुलाम नबी आजाद ने प्रियंका गांधी को लेकर यूपी के लिए एक प्लान बनाया है, जिस पर फाइनल मुहर के लिए वे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे थे। अब जबकि राहुल विदेश से लौट चुके हैं तो प्रियंका को लेकर अगले 48 घंटे में बड़ा ऐलान होने की उम्मीद है।
Tagsप्रियंका गांधी राजनीति एंट्री राहुल गांधी ऐलान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस गुलाम नबी आजाद

Special Coverage news
Next Story