
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा IAS अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को चंडीगढ़ पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ सेक्टर 26 पुलिस थाने में विकास के खिलाफ छेड़छाड़ करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को चंडीगढ़ पुलिस ने IAS अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
घटना बीती देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है। पीड़ित लड़की के बयानों के अनुसार विकास और उसके साथी ने चंडीगढ़ सेक्टर 7 पेट्रोल पंप से उसका पीछा करना शुरू किया। शराब के नशे में चूर आरोपियों ने अपनी कार उसकी कार के पीछे लगा ली और काफी दूर तक उसका पीछा करते रहे। इस दौरान उन्होंने कई बार उसे रोकने की कोशिश भी की। गौरतलब है कि विकास बराला एल.एल.बी. का स्टूडेंट है और उसका साथी एल.एल.बी. पास कर चुका है।