Archived

3 माह पहले हुई थी शादी, कमरे का हाल देखकर परिवारवालों के उड़े होश!

Arun Mishra
28 Aug 2017 12:52 PM GMT
3 माह पहले हुई थी शादी, कमरे का हाल देखकर परिवारवालों के उड़े होश!
x
पति के शॉप जाने के बाद वह घर पर अकेली थी। वह सुबह से ही घर के बाहर नहीं आई तो पड़ोसियों को शक हुआ..?
अलवर : पति और पत्नी के बीच रिश्‍ते की एक बहुत ही पतली डोर होती है, ऐसे में अगर वह टूट जाए तो कई जिंदगी एक साथ बर्बाद हो जाती है। मामला अलवर के भिवाड़ी का है, जहां पर एक विवाहिता ने शादी के 3 माह बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
महिला एक कंपनी में परचेस डिपॉर्टमेंट में नौकरी करती थी तो पति व्यापारी है। विवाहिता ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने लिखा है कि उसकी शादी एक पागल से हो गई है। पति के शॉप जाने के बाद वह घर पर अकेली थी। वह सुबह से ही घर के बाहर नहीं आई तो पड़ोसियों को शक हुआ। इस पर उन्होंने मोनिका के पीहर वालों को बुला लिया। पीहर वाले आए तो पाया कि दरवाजा लॉक नहीं था। आवाज देने पर भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वे मोनिका के कमरे में गए। धक्का देने पर दरवाजे की कुंडी खुल गई। अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। मोनिका पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर लटकी थी। कमरे में लाइट व एसी चल रहा था।
अपनी बेटी को फांसी पर लटका देख पीहर वाले रोने लगे। पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी ही देर में फूलबाग थाना पुलिस व तहसीलदार अरविंद कालिया पहुंच गए। पुलिस ने आस-पास के लोगों से इस बारे में पूछताछ की। लोगों ने पुलिस को बताया कि मोनिका व उसके पति में रोज झगड़े होते थे।
Next Story