Archived

शिवपाल ने राज बब्बर की उड़ाई खिल्ली, दिया विवादित बयान

Special Coverage News
13 July 2016 12:28 PM GMT
शिवपाल ने राज बब्बर की उड़ाई खिल्ली, दिया विवादित बयान
x
लखनऊ: शिवपाल सिंह यादव ने राज बब्बर को यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि राज बब्बर दगे हुए कारतूस हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस को बुझे हुए लोगों की पार्टी बता डाला। शिवपाल बोले की कांग्रेस दागे कारतूस से उत्तर प्रदेश में कभी तरक्की नहीं कर पाएगा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

बता दें कि कांग्रेस ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राज बब्बर को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। उत्तर प्रदेश से तीन बार लोकसभा सांसद रहे राज बब्बर इस वक्त उत्तराखंड से राज्यसभा के सदस्य हैं।

राज बब्बर के साथ पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस में राजा रामपाल, राजेश मिश्रा, भगवती प्रसाद चौधरी और इमरान मसूद को उपाध्यक्ष बनाकर सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। राजाराम पाल ओबीसी, राजेश मिश्रा ब्राहमण, भगवती प्रसाद दलित और इमराम मसूद मुस्लिम हैं। राज बब्बर खुद स्वर्णकार हैं और उनकी पत्नी नादिरा बब्बर मशहूर रंगकर्मी हैं।

कभी समाजवादी पार्टी से सांसद रहे राज बब्बर ने 2009 में कांग्रेस के टिकट पर फिरोजाबाद उपचुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। 2014 में उन्होंने गाजियाबाद से चुनाव लड़ा था, पर जनरल वीके सिंह से हार गए थे। बाद में मार्च 2015 में पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड से राज्यसभा में भेजा।

लखनऊ के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सामने शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी को देशद्रोहियों का हिमायती बता दिया। भले ही ऐसा बोलते समय उनकी ज़ुबान फिसल गई हो लेकिन उनके बयान का वीडियो पल भर में वायरल हो गया बाद में उनको अपनी भूल का एहसास हुआ हो लेकिन कमान से तीर निकल चुका था।
Next Story