
Archived
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ के 2 शावकों के शव मिलने से हड़कंप
Arun Mishra
3 May 2017 4:24 PM IST

x
पीलीभीत टाइगर रिजर्व माला वन रेंज में बाघ के 2 शावकों के शव मिले हैं। शब मिलने से बन बिभाग कर्मियों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में बन बिभाग के उच्च अधिकारियों को बन कर्मियों ने सूचना दी। सूचना मिलते ही बरेली और लखनऊ के बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए और शावकों के शव कब्जे में लेकर PM को IVRI बरेली भेज दिये गए।
वनाधिकारी बाघ बाघिन के संघर्ष में बाघ द्वारा शावकों को मारने की आशंका जता रहे हैं। शब माला रेंज की ध्मेली कंपार्टमेंट न 120 में मिले। दोनों शाबको की उम्र 5 माह के आस पास की बताई जा रही है। दोनों शाबको में एक शावक नर और दूसरा मादा है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्ब बनने के बाद जंगल में बाघो के बढ़ने की खुशियो पर ग्रहण लगता दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों में हुए बाघ के हमलों के बाद जंगल में इस तरह शाबको के शब मिलने से हड़कम्प मच गया है। टाइगर रिजर्व माला रेंज में मृत मिले शाबको की पहली घटना है। इससे पहले एक तेंदुए का शब टाइगर रिजर्ब महोब रेंज से सटे गांव के गन्ने के खेत मे मिला था।
रिपोर्ट : फैसल मलिक

Arun Mishra
Next Story