Archived

खाने में नॉनवेज और दहेज में बोलेरो न मिलने से दूल्हा नहीं लाया बारात

Arun Mishra
16 May 2017 6:53 AM GMT
खाने में नॉनवेज और दहेज में बोलेरो न मिलने से दूल्हा नहीं लाया बारात
x
शादी की खुशियों का माहौल चंद मिनटों में गम में तब्दील हो गया जब दूल्हा पक्ष को खाने में नॉनवेज और दहेज न मिलने से नाराज दूल्हा नहीं लाया बारात। जिससे शादी की तैयारियां ज्यों की त्यों रखी रह गईं। जोड़े में सजी दुल्हन की आंखों से आंसुओं की धार निकल पड़ी। यूपी के अमरोहा में ऐसी ही एक अजीव घटना देखने को मिली।

मामला अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर का है। जहां की निवासी युवती का रिश्ता ग्राम जोई में हुआ था वसीम पुत्र मुस्तफा से तय हुआ था रविवार को बारात आनी थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। वधू पक्ष बारात आने का इंतजार कर रहा था। लेकिन रात बीत जाने के बाद भी दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। जिसमें लड़की पक्ष ने शादी के लिए भोजन से लेकर दान दहेज देने की भी तैयारी हो कर रखी थी।

इन तश्वीरो में साफ़ साफ़ देख सकते है कि शादी की तैयारियों का नजारा है जिसमें दहेज भी है खाना भी मगर नहीं है तो बारात। जब बारात नहीं आयी तो लड़की पक्ष वाले ने दोपहर करीब 1 बजे वर पक्ष का फोन आया कि खाने में भैंस का मीट और दहेज में बोलेरो गाड़ी की कमी बता कर शादी से मुकर गए और बारात लाने से साफ इंकार कर दिया। यह शब्द सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग अचंभित रह गए दुल्हन का तो बुरा हाल हो गया। और आंखों से आंसू न थमने का नाम नहीं लिया।

सूचना पर UP 100 मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर दूल्हा वसीम दूल्हे के पिता मुस्तफा हुसैन सहित 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। निकाह के एंड वक्त पर रिश्ता टूटने से रिश्तेदारों व ग्रामीणों में खलबली मची हुई है।
रिपोर्ट : सागर रस्तोगी
Next Story