
Archived
पीलीभीत : जंगली जानवर ने किसान पर बोला हमला, अस्पताल में भर्ती
Arun Mishra
29 April 2017 6:05 PM IST

x
पीलीभीत टाइगर रिर्जव से निकलकर बाहर आए जंगली जानवर बराबर ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं। इन हमलों में कई ग्रामीण अपनी जान भी खो चुके है लेकिन टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौन धारण किये हुए हैं। आज फिर टाइगर रिजर्व से बाहर निकल जंगली सुअर ने खेत पर काम कर किसान पर हमला बोल दिया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को उपचार के लिये पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां घायल किसाने की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव कुइया निवासी 50 वर्षीय मोहन सिंह आज टाइगर रिजर्व के पास अपने खेत पर गन्ने की गुड़ाई कर रहा था। उसी समय टाइगर रिजर्व से बाहर निकले जंगली सुअर ने किसान पर हमला बोल दिया। गनीमत रही किसान के शोर मचाने पर खेतों पर काम कर रहे अन्य किसानों ने बमुश्किल सुअर को भगाया। लेकिन जव तक किसान बुरी तरह से घायल हो चुका था। आनन-फानन में घायल किसान को उपचार के लिये पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रिपोर्ट : फैसल मलिक

Arun Mishra
Next Story