Archived

BSP नेता की हत्या मामले में फरार चल रहे सपा पूर्व विधायक ने कोर्ट में किया सरेंडर

Vikas Kumar
29 March 2017 6:15 AM GMT
BSP नेता की हत्या मामले में फरार चल रहे सपा पूर्व विधायक ने कोर्ट में किया सरेंडर
x
हाथरस : बसपा नेता की हत्या के मामले में फरार चल रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। चुनाव के दौरान सपा और बसपा कार्यकर्ताओं में संघर्ष हुआ था। जिस दौरान बीएसपी नेता की मौत हुई थी।

बता दें समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल पर BSP नेता की हत्या करवाने का आरोप है। कई दिनों से आरोपी विधायक फरार चल रहे थे। आज देवेंद्र अग्रवाल अपने साथियों सहित आत्म समर्पण के लिए कोर्ट पहुंचे।

बसपा नेता की हत्त्या के मामले में फरार चल रहे सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के घर पुलिस का छापा भी पड़ा था। लेकिन नेता की हत्या के मामले में वो कई दिनों से फरार थे।
Next Story