Archived

गौ हत्या के मुद्दे पर पूर्व मंत्री आजम खां का चौंकाने वाला जवाब

Vikas Kumar
12 April 2017 4:22 PM IST
गौ हत्या के मुद्दे पर पूर्व मंत्री आजम खां का चौंकाने वाला जवाब
x
रामपुर : यूपी चुनाव के बाद बूचड़खाना और गौ हत्या पर बैन लगाने के लिए अच्छी खासी बहस राजनीति गलियारों में की जा रही है। इस बीच गौ हत्या पर बैन लगाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री आजम खां का चौंकाने वाले जवाब सामने आया है।

पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा बाबर के ज़माने में गौ हत्या पूरी तरह प्रतिबंधित थी। बहादुर शाह ने गौ हत्या को मनुष्य की हत्या माना था। हमें हिंदू भाइयों की आस्था का एहतराम करना चाहिए। उन्होंने कहा अब गाय को देखने और छूने में भी डर लगता है। मुसलमान दूध के बजाय अन्य कोई कारोबार कर लें।

बता दें अभी कुछ दिन पहले ही संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पूरे देश में गौ हत्या पर बैन लगाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि संघ पूरे देश में गौ हत्या को रोकने वाला कानून चाहता है।
Next Story