
Archived
लैंडिंग के वक्त विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 254 लोग
Kamlesh Kapar
24 April 2017 2:08 PM IST

x
कोलकाता : एयर इंडिया का एक विमान सोमवार को कोलकाता के हवाई अड्डे पर उतरते समय एक पक्षी से टकरा गया। विमान बोइंग 787-8 में 254 लोग सवार थे। उड़ान संख्या एआई 401 ने सुबह 6.43 बजे इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान की कोलकाता में सुरक्षित लैंडिंग हुई है।
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक पक्षी विमान से टकरा गया। इसमें विमान की बायीं ओर के इंजन को नुकसान पहुँचा है। सुबह 8.47 बजे कोलकाता में विमान को सुरक्षित उतारा गया। इसमें चालक दल के सदस्यों समेत 254 लोग सवार थे। विमान वापसी की उड़ान भरने में सक्षम नहीं है और कोलकाता से दिल्ली आने वाली उड़ान के यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
Next Story