Archived

चलती बोलेरो में पति को घायल कर महिला संग किया गैंग रेप

Special Coverage news
5 Jun 2016 1:00 PM GMT
चलती बोलेरो में पति को घायल कर महिला संग किया गैंग रेप
x
पटना: बेगूसराय जिले के सिमरिया गंगा घाट पर पति के साथ स्नान करने जा रही महिला के साथ चार लोगों ने चलती बोलेरो में पति के सामने ही गैंगरेप किया है। चारों बदमाशों ने महिला और पति को जबरन बोलेरो में बैठाकर हाथीदह थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया। गैंगरेप के बाद बोलेरो सवार बदमाशों ने बड़हिया राम मनोहर लोहिया चौक पर महिला को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। सूबे की कानून व्यवस्था दिन ब दिन अपने निचले स्तर पर पहुचती जा रही है।

मिली सुचना के अनुसार शनिवार को वट सावित्री पूजा को लेकर महिला पति के साथ गंगा स्नान करने जा रही थी। दंपती ने पुलिस को बताया कि वे लोग गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया जाने के लिए हाथीदह रेलवे स्टेशन पर उतरे।

स्टेशन के ऊपर पुल पर चढ़ने पर सिमरिया जाने के लिए वाहन वाले आवाज लगा रहे थे। एक बोलेरो वाला भी आवाज दे रहा था। बोलेरो में पांच-छह लोग पहले से सवार थे। बोलेरो में जगह न होने के कारण दंपती ने उसमें जाने से इंकार कर दिया।

लेकिन बोलेरो पर सवार लोगों ने उन्हें गाड़ी में जबरन बैठा लिया। इसके बाद वे लोग महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर उसके पति की पिटाई करने लगे। इसके बाद चलती गाड़ी में ही महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई।

पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर उन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष एनके सिंह ने मामले की पुष्टि की है। इस घटना के बबता बाढ़ डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल कराने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

महिला ने जिन लोगों का नाम लिया है। उससे पहले से ही विवाद जुड़ा हुआ है। दंपती नवादा जिले के वारसलीगंज में रहकर मकई का लावा व भूंजा बेचता है। दंपती समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र का रहने वाले हैं।
Next Story