उडीसा

ओडिशा में बोले पीएम मोदी, '16 साल बाद नए सूरज का उदय होगा'

Special Coverage News
2 April 2019 6:48 AM GMT
ओडिशा में बोले पीएम मोदी, 16 साल बाद नए सूरज का उदय होगा
x
मोदी ने कहा, जो काम 70 साल में नहीं हुए वो हम 5 साल में करेंगे।

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री रोजाना अलग-अलग राज्यों में जाकर चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ओडिशा और बिहार में तीन जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत ओडिशा के कालाहांडी से की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर विपक्ष पर निशाना साधने के साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

कालाहांडी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बीते पांच वर्षों में ओडिशा के करीब 8 लाख गरीब परिवारों को घर मिल चुके हैं, ये किसने दिए? ओडिशा में 24 लाख घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिल चुका है, उनके घर से अंधेरा दूर हो चुका है, यह सब किसने दिया? ओडिशा में 3 हजार गांवों तक पहली बार बिजली पहुंची है. ये किसने किया?

उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा की 40 लाख गरीब बहनों को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन किसने दिया। ओडिशा में लगभग एक करोड़ 40 लाख लोगों के बैंक खाते खुलवाए गए हैं. ये किसने किया? ये काम भी किसने किया? ओडिशा में लगभग 50 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है। ये काम भी किसने किया? मोदी ने कहा कि आपने अपने इस प्रधानसेवक को 5 वर्ष पहले दिल्ली का दायित्व देकर सेवा करने का आदेश दिया था।

उन्होंने आगे कहा, 'बीते 5 साल में मैंने बिना छुट्टी लिए काम किया है। पल-पल उपयोग करके मैंने देश की सेवा करने का प्रयास किया है।' उन्होंने आगे कहा कि चाहे देश हित में लिए बड़े फैसलों में मेरा साथ देना हो, या स्थानीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को समर्थन देना हो, ओडिशा की जनता पूरी ताकत से अपने चौकीदार के साथ खड़ी है।

ओडिशा की वर्तमान सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, मैं विश्वास दिलाता हूं कि ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद यहां गरीबों की स्थिति में हम सुधार करके रहेंगे। जो काम 70 साल में नहीं हुए वो हम 5 साल में करेंगे।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस जैसे दलों ने गरीब को गरीब रखने की साजिश रची है। ऐसी साजिश जिसका पाप ये कभी नहीं धो पाएंगे। हर चुनाव में गरीब, उम्मीदों के साथ इनके साथ जुड़ा, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इन दलों ने गरीबों के साथ धोखा किया है

Next Story