
राष्ट्रीय
अमित शाह ने किया नामांकन बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए
Special News Coverage
24 Jan 2016 1:18 PM IST

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अमित शाह ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करना पार्टी का विधिवत अध्यक्ष का चुना जाना एक प्रक्रिया होती है।
अध्यक्ष पद पर चयन तो पहले ही हो चूका होता है। आज उन्हें विधिवत अध्यक्ष नियुक्त कर दिया जाएगा। अमित शाह ने आज आपना नामांकन पार्टी कार्यालय में दाखिल कर दिया है।

पीएम बने प्रस्तावक
अमित शाह के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक बने है साथ ही साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, मुख़्तार अब्बास नकवी, मनोहर पर्रिकर, सहित केंदीय मंत्री और सभी प्रदेशों के अद्यक्ष बने प्रस्तावक।

मोदी की रात्रिभोज में भाजपा संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों के साथ-साथ पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे। संसदीय बोर्ड में लगभग वरिष्ठ मंत्री सदस्य है। जाहिर रात्रिभोज में पार्टी और सरकार की पूरी भागीदारी दिखी। दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव की हार और संसद में विपक्ष के गतिरोध के कारण पार्टी और सरकार दोनों दबाव में है। ऐसे में मोदी ने पार्टी और सरकार को साथ-साथ मिलकर चलने का संदेश दिया।
>प्रधानमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने को कहा, वहीं मंत्रियों को पार्टी के कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखने की जरूरत बताई। इनके बीच खाई सरकार और पार्टी दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
Next Story