राष्ट्रीय

JNU विवाद : अनुराग ठाकुर ने कहा, जिनकी डूबी नैया, उन्हें याद आया कन्हैया

Special News Coverage
6 March 2016 6:12 PM IST
जिनकी डूबी नैया, उन्हें याद आया कन्हैया
अनुराग ठाकुर


भारतीय जनता युवा मोर्चा की वृंदावन में आयोजित बैठक में रविवार को बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। मुद्दा जेएनयू विवाद पर राहुल गांधी का समर्थन रहा। इस दौरान युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिनकी डूबी नैया, उन्हें याद आया कन्हैया।

राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह कन्हैया मुद्दे पर केवल नारेबाजी न करें, बल्कि जमानत पर रिहाई के संबंध में कोर्ट की टिप्पणी को जनता की बीच ले जाएं।

जेएनयू मसले पर दूसरे दिन भी तीखे तेवरों के साथ नजर आए अनुराग ठाकुर ने मीडिया को भी कन्हैया की जमानत का आधार देखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, 'कन्हैया ने कोई राष्ट्रभक्ति का काम नहीं किया, जो उसे महानता और नेता के रूप में पेश किया जा रहा है।'

उन्होंने कहा कि छोटे दल भी उबरने के लिए कन्हैया की नाव पर सवार हो रहे हैं। ये पार्टियों का दिवालियापन है। कांग्रेस को भी इसमें आशा की किरण नजर आ रही है।

Next Story