राष्ट्रीय

तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, बोले - लोकतांत्रिक अधिकारों में दखलदांजी बंद करें

Special News Coverage
20 Feb 2016 7:50 AM GMT
तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना


नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रकरण बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट के जरिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा है और कहा है कि लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों में दखलदांजी बंद की जानी चाहिए।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा,‘‘ हम देशभक्त हैं, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं,पर आपके (भाजपा) स्कूल ऑफ थॉट से हमें देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।




"युवाओं के डेमोक्रेटिक राइट्स व स्पेस में दखलदांजी बंद करें अन्यथा जिस दिन इस देश के सारे छात्र एवं युवा एक हो गये, आपको कोई ठौर नहीं मिलेगी।"




उप मुख्यमंत्री ने जेएनयू मामले पर सवाल करते हुए कहा कि जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष बिहार के कन्हैया कुमार का क्या दोष था। भाजपा उनके खिलाफ कभी साबित नहीं कर पायेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार के सभी छात्र एवं युवा कन्हैया के साथ खड़े हैं। उप मुख्यमंत्री के पिता और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष (राजद) लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित साह के महागठबंधन के जीतने पर पाकिस्तान में पटाखे फूटने के बयान को लेकर उनके विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज क्यों दर्ज नहीं किया गया।

इससे पहले तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर अपने 'दिल की बात' श्रृंखला को लेकर भाजपा पर जमकर हमला किया। तेजस्वी ने इस लेख को आगे बढाते हुए लिखा है कि भाजपाई छद्म राष्ट्रवाद की विफलता" :- मेरे दिल की बात श्रंखला के तहत एक और लेख..जरूर पढ़े।
Next Story