राष्ट्रीय

BJP नेता ओम माथुर ने राहुल गांधी पर की विवादित टिप्पणी

Special News Coverage
11 March 2016 8:37 AM GMT
ओम माथुर


नई दिल्ली : बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर ने राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की है। इतना ही नहीं, जेएनयू मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर निशाना भी साधा है। ओम माथुर से एक कार्यक्रम में जेएनयू मुद्दे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस सब के पीछे कांग्रेस और राहुल गांधी का हाथ है। इसके बाद वह बोले कि राहुल गांधी की फैक्ट्री बंद है नहीं तो उनके के बेटे का नाम भी जेएनयू मामले में शामिल होता।

सूरत में एक कार्यकर्ता सम्मलेन में भाग लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। माथुर ने खासतौर से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर अपना निशाना साधा। पहले उन्होंने अफजल के मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरा और कहा जिससे सुप्रीम कोर्ट ने सजा दी है उसके कार्यक्रम में शामिल होनेवाले राहुल गांधी पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

इससे पहले ओम माथुर ने 9 हजार करोड़ का घोटाला करनेवाले विजय माल्या को भगाने के सवाल पर सरकार का बचाव करते हुए इसका दोष कांग्रेस के सिर पर मढ़ था। माथुर ने कहा माल्या ने जो भी घोटाले किए थे वो कांग्रेस शासन में किए थे।
Next Story