राष्ट्रीय

नीतीश कुमार पर दोहरी जिम्मेदारी, अब JDU की भी संभालेंगे कमान

Special News Coverage
10 April 2016 9:14 AM GMT
CM Nitish JDU President

नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। आपको बता दें इससे पहले शरद यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। ये फैसला कुछ देर पहले पार्लियामेंट की एनेक्सी में हुई जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव शरद यादव ने रखा। जदयू नेता केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के नाम का अनुमोदन किया। इसके बाद कार्यकारणी के सदस्यों ने नीतीश कुमार के नाम पर अपनी मुहर लगा दी।

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश सीएम के साथ-साथ प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। उनका मानना है कि इससे पार्टी की इमेज को लेकर जनता में गलत मैसेज जा सकता है। उनको लगता है कि लोगों में यह मैसेज जाएगा कि जेडीयू अब वन-मैन पार्टी बन गई है।

शरद यादव और नीतीश कुमार इस पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। शरद यादव 2006 से जेडीयू के अध्यक्ष बने थे और साल 2013 में तीसरी बार पार्टी अध्यक्ष चुने गए थे, तब पार्टी के संविधान में बदलाव करके उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था, क्योंकि पार्टी के संविधान में लगातार दो बार से ज्यादा अध्यक्ष बनाए जाने पर पाबंदी थी।

आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू को बिहार में करारी हार मिली थी, लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस के साथ मिलकर जबरदस्त वापसी की और बिहार की सत्ता पर अपनी पकड़ को और ज्यादा मजबूत किया।
Next Story