- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन बोले, स्मृति ईरानी को CM उम्मीदवार घोषित करे BJP
Special News Coverage
27 Feb 2016 8:50 AM GMT
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि अगर बीजेपी यूपी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सीएम उम्मीदवार घोषित करती है तो इसका उसे ज़बरदस्त फायदा मिलेगा। स्मृति ईरानी एक जाना पहचाना चेहरा है और वह जिस बेबाक अंदाज़ में बोलती हैं, वह लोगों को काफी पसंद आता है। ऐसे में बीजेपी को उन्हें ही सीएम उम्मीदवार घोषित करना चाहिए।
प्रमोद कृष्णन ने स्मृति ईरानी को बीजेपी में पीएम नरेंद्र मोदी के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय नेता भी बताया है। मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों विपक्षी पार्टियों के निशाने पर हैं। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन का समर्थन मिलना उनके लिए राहत की बात है।
इलाहाबाद में चल रहे त्रिवेणी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे प्रमोद कृष्णन ने स्मृति ईरानी का गुणगान करते हुए कहा कि बीजेपी को चाहिए कि वह यूपी विधानसभा चुनाव में उन्हें सीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश करे। अगर बीजेपी स्मृति को सीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश करेगी तो इसका उसे ज़बरदस्त फायदा मिलेगा। प्रमोद कृष्णन ने स्मृति ईरानी की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें पीएम मोदी के बाद बीजेपी में दूसरे नंबर का सबसे लोकप्रिय नेता बताया और कहा कि टीवी से जुड़ी होने की वजह से स्मृति घर- घर में पहचानी जाती हैं। उनका बेबाक अंदाज़ सबको पसंद आता है और साथ ही उन्हें महिला होने का भी फायदा मिलेगा।
प्रमोद कृष्णन के कहा कि, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने के बाद लोग उन्हें निर्भीक नेता मानने लगे हैं। हर नेता का एक दौर होता है और आज का समय स्मृति ईरानी का है। भले ही वह यूपी से नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस प्रदेश में लोग उसी तरह पसंद करेंगे। जैसे लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को पसंद किया गया था।
कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णन कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने के साथ ही लोकसभा का पिछला चुनाव लड़ चुके हैं। यही नहीं उन्हें नेहरू-गांधी परिवार के काफी करीब माना जाता है।
साभार : NBT
Special News Coverage
Next Story