राष्ट्रीय

भाकपा नेता एबी बर्धन की हालत अब भी ‘नाजुक’

Special News Coverage
8 Dec 2015 7:32 AM GMT

ab vardhan
नयी दिल्लीः पक्षाघात के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए भाकपा के वरिष्ठ नेता एबी बर्धन की हालत अब भी ‘नाजुक’ बनी हुई है। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने आज कहा, ‘‘उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं।’’ वाम दल के नेताओं के अलावा राकांपा प्रमुख शरद पवार भी कल उन्हंे देखने के लिए जीबी पंत अस्पताल गए थे। 92 वर्षीय बर्धन का इलाज इसी अस्पताल में चल रहा है।

भाकपा के वरिष्ठ नेता अतुल अंजन ने कहा, ‘‘उनकी बेटी और पोता भी शहर में ही हैं।’’ यहां भाकपा मुख्यालय में रहने वाले बर्धन कल बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया था।

बर्धन की पत्नी नागपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थीं और उनका निधन वर्ष 1986 में हो गया था। बर्धन ट्रेड यूनियन आंदोलन और महाराष्ट्र की वाम राजनीति में एक अग्रणी हस्ती रहे हैं। वर्ष 1957 में उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता था।

बाद में वह भारत की सबसे पुरानी ट्रेड यूनियन- ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव और फिर अध्यक्ष बने । 1990 के दशक में वह दिल्ली की राजनीति में आए और भाकपा के उप महासचिव बने । वर्ष 1996 में उन्होंने इंद्रजीत गुप्ता के बाद महासाचिव पद संभाला था।
साभार भाषा
Next Story